Search

गिरिडीह : सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी : नागेन्द्र महतो

Gandey/Birani (Giridih) : गांडेय और बिरनी प्रखंड के भरकट्टा मंडल में बुधवार 24 मई को भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिये. भरकट्टा में मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. मौके पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. 31 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना है. मौके पर नारायण पांडेय, देवनाथ राणा, सूरज सुमन, मनोज सिंह मौजूद थे. वहीं गांडेय में मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को लेकर चिंतित हैं. इसे लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है. इसकी जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है. मौके पर यदुनंदन पाठक, हरी मंडल, सुरेंद्र यादव, बलदेव राय, शंकर वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-hiwa-trampled-a-student-going-on-a-bicycle-death/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : साइकिल से जा रही छात्रा को हाइवा ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//