Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर

Giridih: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल को केंद्रीय कारा गिरिडीह में बंदियों के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसिल फैयाज अहमद व पुरूषोत्तम कुमार ने बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विधिक सहायता के बारे में बताया. निरंतर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंदियों के बीच से ही पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है. वे निरंतर बंदियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को कारा प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचातें हैं. जो बंदी स्वयं के खर्च पर अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं उनके लिए लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है. जेल पीएलबी को निर्देश दिया गया कि कारा में कोई भी बंदी अपने कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल पीएलबी रमेश मंडल व जेल कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610079&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : वृद्ध दंपती को हथियार का भय दिखाकर घर में बनाया बंधक, लाखों की डकैती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही