Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, दो कैदी रिहा

Giridih : गणतंत्र दिवस के मौके पर 27 जनवरी को गिरिडीह केंद्रीय कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में दो कैदियों को रिहा किया गया. दोनों की रिहाई दोष स्वीकार करने पर हुई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कैदियों को संविधान प्रदत्त अधिकार की जानकारी दी. उन्होंने जेल प्रशासन को सभी कैदियों खासकर महिला कैदियों को गर्म कपड़े मुहैया करने का निर्देश दिया. न्यायिक दंडाधिकारी सोनम विश्नोई ने कैदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर कहा कि अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिवक्ता व संबंधित न्यायालय से लेने का उन्हें हक है. जेल अदालत में पांच कैदियों ने रिहाई का आवेदन प्राधिकार को दिया था, जिसमें विचार कर दो कैदियों को रिहा किया गया. प्रतिनियुक्त पीएलबी को निरंतर कैदियों के संपर्क में रहने तथा जिन कैदियों को सहायता की जरूरत हो उनका आवेदन प्राधिकार को देने का निर्देश दिया गया. मौके पर कारापाल प्रमोद कुमार, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल गौरी शंकर सहाय, फैयाज अहमद, पुरुषोत्तम कुमार, रविकांत शर्मा, दिलीप कुमार, शैलेश कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536928&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सहिया साथी की हड़ताल को भाकपा माले ने दिया समर्थन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही