Search

 
 
 

गिरिडीह : जैन धर्म एक जीवन पद्धति है- देवेश कुमार

 

इसरी बाजार में 10 दिवसीय पर्युषण पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना

Dumri (Giridih) : जैनियों का प्रमुख त्योहार पर्युषण पर्व को लेकर इसरी बाजार के जैन धर्मावलंबियों में उत्साह है. इस विशेष अवसर पर समाज के लोगों ने आयोजन स्थल पर पूजा अर्चना की और भगवान चंद्रप्रभु का जलाभेषक किया. देवेश कुमार देव ने कहा कि जैन धर्म पूजा पद्धति से ऊपर एक जीवन पद्धति है. पर्युषण पर्व भौतिक शुद्धता के साथ-साथ आचरण की शुद्धता का संदेश देता है. उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव,उत्तम तप,उत्तम शौच, उत्तम अकिंचन्य, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम त्याग और उत्तम ब्रह्मचर्य इन दस गुणों को जीवन में आत्मसात करने का पर्व है दशलक्षण. अधिवक्ता अशोक जैन, पीएनडी जैन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, सोम जैन, संस्कृताचार्य भैया लाल जैन, श्रेयांश जैन, अतिश जैन ने इसरी बाजार पहुंचकर पूजा-अर्चना की. आयोजन में प्रदीप जैन, मनोज जैन, विनोद जैन, सुबोध जैन, पारस जैन, अंकित जैन, सीमा जैन, रश्मि जैन, नीता जैन, संगीता जैन, विनोद जैन आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसमें कुछ व्रती दस दिनों तक निर्जला उपवास भी रख रहे हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-districts-usha-won-gold-in-wrestling-moni-won-bronze-medal/">बोकारो

: कुश्ती में जिले की उषा को गोल्ड, मोनी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही