Search

 
 
 

गिरिडीह : जल सहिया कर्मचारी संघ ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

 
Giridih : जल सहिया कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर पीएचईडी-1 कार्यालय के समक्ष 7 जनवरी को धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने और संचालन जिला कोषाध्यक्ष सितारा परवीन ने किया. धरना को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सरिता देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन में संवेदकों की मनमानी बढ़ गई है. संवेदक बेलगाम हो गए हैं. ठेकेदार जल सहिया को बिना सूचना दिए गांव में बोरिंग गाड़ते हैं. एस्टीमेट के मुताबिक बोरिंग नहीं किया जाता. ऐसे स्थान पर बोरिंग गाड़े जाते हैं, जहां इसकी जरूरत नहीं है. एस्टीमेट के मुताबिक बोरिंग गाड़ने के लिए कहे जाने पर संवेदक केस दर्ज करने की धमकी देते हैं. विभागीय अधिकारियों का भी संवेदकों को समर्थन प्राप्त है. इससे संवेदक का मनोबल बढ़ गया है. धरना में राज्य कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह भी  मौजूद थे. धरना देने वालों में जिले के विभिन्न प्रखंडों की जल सहिया नीतू देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, सीता देवी, रिंकू देवी, फातिमा खातून, विद्या कुमारी समेत अन्य जल सहिया शामिल थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519920&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक को अधिवक्ता संघ ने बताया काला कानून [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही