Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना का जमादार सस्पेंड, घुस लेने का है आरोप

 

थाना के स्वागत कक्ष में ले रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख एसपी ने की कार्रवाई

Bengabad (Giridih) : गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बेंगाबाद थाना में पदस्थापित जमादार विजयकांत यादव को घुस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. थाना के स्वागत कक्ष में बैठकर जमादार का पैसे लेते फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना में पदस्थापित एएसआई विजयकांत यादव शनिवार को थाना के स्वागत कक्ष में वर्दी में एक व्यक्ति से पैसे ले रहा था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सदर एसडीपीओ अनिल सिंह को मामले की जांच सौंपी. एसडीपीओ ने तीन घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंप दी. आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने एएसआई विजयकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलबंन अवधि में उसे पुलिस मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-assurance-of-compensation-and-pension-to-the-wife-of-an-electrician-who-died-due-to-electrocution/">बोकारो

: करंट से मृत बिजली मिस्त्री की पत्नी को मुआवजा व पेंशन का आश्वासन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही