Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर रंजीत साव हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद हुआ अरेस्ट

Advertisement
Advertisement
Giridih : स्थानीय न्यूज़ चैनल के ग्राफिक डिजाइनर 24 वर्षीय रंजीत साव के हत्याकांड का मुख्य आरोपी जावेद अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. एसपी अमित रेणु ने समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस लाइन में प्रेस-क्रॉन्फ्रेंस करते हुए ये जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 17 दिसंबर 2020 को गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के किनारे स्थित गुजियाडीह पुराना राजा बंगला के पास अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी निवासी रंजीत साव की हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक रंजीत के पिता यूतिम साव ने मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया था. एसपी ने बताया कि उस समय कांड के उद्भेदन को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 दिसंबर 2020 को नामज़द अभियुक्त मोहम्मद मोकिम अंसारी को पचंबा थाना क्षेत्र के धोबीडीह के पास से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि इस कांड का मुख्य आरोपी जावेद अंसारी उसी समय से फरार चल रहा था. एसपी ने बताया कि जावेद की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी टीम की ओर से कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई सहित कई शहरों में छापेमारी की गई. लेकिन हर बार जावेद पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. आखिरकार 4 सितंबर 2022 को मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी मुकम्मल हो गई. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त यामाहा एफजेड बाइक भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि पैसे के लेन देन मामले में हुए विवाद के बाद घटना को अंज़ाम दिया गया था. यह">https://lagatar.in/giridih-farewell-given-to-the-girl-students-of-semester-6-in-rk-womens-college/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में सेमेस्टर 6 की छात्राओं को दी गई विदाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही