Search

 
 
 

गिरिडीह : जेसी बोस बालिका विद्यालय ने घटायी सीटें, एडमिशन को भटक रही छात्राएं

 
परेशान छात्राओं ने माले नेता से लगाई गुहार
Giridih : ख्वाब को पंख लगे इसके लिए जरूरी है कि छात्राएं पढ़ लिखकर काबिल बने, पर दसवीं पास छात्राओं के लिए नई मुसीबत आ गई है. शहर की सर जेसी बोस बालिका विद्यालय से दसवीं पास छात्राओं के साथ परेशानी यह है कि कम अंक वालों का 11वीं में नामांकन नहीं हो रहा है.

इंटर की सभी संकायों में घटा दी गई हैं सीटें

जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के बाद जेसी बोस बालिका विद्यालय में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की सीटें सीमित कर दी गई है. सीबीएसई की मान्यता के बाद 11वीं में किसी संकाय में 120 छात्राओं से अधिक का नामांकन नहीं होगा और दसवीं पास करने वाली छात्राओं की संख्या सैकड़ों में है. इसी मामले को लेकर 5जुलाई बुधवार को 50 से अधिक छात्राओं ने माले नेता राजेश सिन्हा से गुहार लगाई. श्री सिन्हा ने स्कूल पहुंच छात्राओं की समस्या से प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा से चर्चा की. प्राचार्य ने सरकारी प्रावधान के तहत अपनी मजबूरियां बताई. माले नेता ने कहा कि व्यवस्था बदलने से पूर्व नामांकन का इंतजाम किया जाना चाहिए था. माले नेता ने शहर में चल रहे कोचिंग संस्थान से मामले में मदद की अपील की. छात्रा दीया, पायल, रूपम, प्रेरणा, कोमल आदि ने कहा कि नई व्यवस्था में हमारी पढ़ाई कैसे होगी, समझ नहीं आ रहा है. सरकार और प्रशासन इस दिशा में पहल करें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689057&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विगत 45 वर्षों से 3 महतो दिग्गजों के इर्द-गिर्द रही डुमरी की राजनीति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही