Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर जदयू ने किया मंथन

 
प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार, बिनादे बने प्रखंड अध्यक्ष
Giridih :  जनता दल यूनाईटड की एक बैठक 18 जुलाई को डुमरी के विधानसभा प्रभारी डुमरचंद महतो की अध्यक्षता में इसरी बाजार में हुई. बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती एवं डुमरी उपचुनाव को लेकर मंथन किया गया. साथ ही प्रखंड अध्यक्ष महाबीर सिंह का मनोनयन जिला कमिटी में होने पर खुशी व्यक्त की गयी. इस दौरान प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया. बिनोद सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, अर्जुन सिंह को महासचिव, मंटू रवानी को सचिव, तेजलाल सिंह को कोषाध्यक्ष वकील सिंह को संगठन सचिव, हमीद अंसारी व गिरधारी सिंह को उपाध्यक्ष और बबलू अंसारी व अशोक कुमार को सदस्य बनाया गया. विधानसभा प्रभारी श्री महतो ने नवनियुक्त प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों को बधाई दी. यह">https://lagatar.in/giridih-central-schemes-are-not-working-properly-in-hemant-government-marandi/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हेमंत सरकार में केंद्र की योजनाओं का ठीक से नहीं हो रहा काम- मरांडी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही