Search

गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

Giridih : शहर के अशोका इंटरनेशनल होटल में 14 जनवरी को जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया. इसके साथ ही फॉरमेशन की ओर से बाभनटोली स्थित बचपन प्ले स्कूल में जीवा सिलाई सेंटर का भी उद्घाटन किया गया. जीवा फॉरमेशन की एडवाइजर किरण शेट्टी ने महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की. मंच संचालन पूनम प्रकाश ने किया. संयुक्त परिवार के महत्व को समझाने के लिए बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में दिल्ली से आई जीवा फॉरमेशन की पूरी टीम मौजूद थी. बता दें कि एडवाइजर किरण सेठी दिल्ली की एक जानी-मानी पुलिस अधिकारी हैं. इन्हें पूरे भारत में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जाना जाता है. वर्ष 2015 में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विशिष्ट कार्य के लिए इन्हें सम्मानित किया था. मौके पर पूनम प्रकाश, रवि शौरी, संगीता खंडेलवाल, मोनिका, सुलोचना मास्करा, साधना गुप्ता, अल्का झा, वीणु केसरी, निधि खेमका, मृदुला संगल, तनु गार्गी,  शोभा बैठवाल, पूनम सहाय, राखी झुनझुनवाला, लक्ष्मी शर्मा, सुमन, समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608470&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : समाज में विषमताएं और छुआछूत को खत्म करने में बाबा साहेब का बड़ा योगदान : बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp