Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: झामस ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Giridih: देशव्यापी कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को जिले के सभी प्रखंडों में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने धरना प्रदर्शन करते हुए 5 सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा. भाकपा माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, मनोज यादव, पंकज वर्मा व मो इफ्तिखार अंसारी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रखकर बुलडोजर राज थोपने के बहाने करोड़ों गरीबों के ज्वलंत सवालों को अनदेखी करने की साजिश की जा रही है. भूमिहीनों और गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए वास-आवास कानून बनाना होगा. मनरेगा में न्यूनतम ₹600 मजदूरी की गारंटी करनी होगी. किसानों के लिए एमएसपी कानून, जरूरतमंदों को ₹3000 पेंशन की व्यवस्था लागू करनी होगी. उज्ज्वला योजना में प्रांभिक दर पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना होगा. मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो झाग्रामस सहित अन्य संगठन व्यापक जन आंदोलन खड़ा करेगी. मौके पर संजय यादव, मो0 इकराम अंसारी, मो नौशाद आलम, मो नासिर शेख, अनिल यादव, राजकुमार यादव, राहुल यादव, लिलमुनी देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620854&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : आरोप : दहेज की भेंट चढ़ा दी गई ‘सुधा’, देर रात डेढ़ बजे कुएं से बरामद हुई लाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही