Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Giridih : झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ ने 28 अप्रैल को पांच सूत्री मांगों को लेकर सामाहरणालय में धरना दिया. मांगों में कर्मचारियों की नियमावली तैयार करने, विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के रिक्त पद भरे जाने, योग्यता के आधार पर एआई कर्मचारी को नियुक्ति में प्राथमिकता देने समेत अन्य मांगें शामिल है. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य संरक्षक सह राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह ने भी उपरोक्त मांगों का जिक्र किया. उन्होंने पशुपालन विभाग को भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. धरना देने वालों में राजेश कुमार महतो, चंदन कुमार, अजीत कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, कमलेश राणा समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622216&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनंदन स्वामी का मनाया गया मोक्ष दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही