Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पारसनाथ मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाए झारखंड सरकार – रालोजपा

Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने पारसनाथ मामले में अविलंब सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग झारखंड सरकार से की है. कहा है कि किसी भी तीर्थ का विकास श्रद्धा व आस्था के अनुरूप हो, न कि पर्यटन केंद्र के रूप में. श्री सम्मेद शिखर जी (पार्श्वनाथ पर्वत) की पवित्रता के रक्षार्थ जैन समाज की चिंता से रालोजपा वाकिफ है. पार्टी का मानना है कि तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में परिवर्तित नहीं किया जाना चाहिए. भारत सरकार एवं झारखंड सरकार अलग से स्वतंत्र तीर्थाटन मंत्रालय का गठन करे. पारसनाथ को पवित्र क्षेत्र घोषित कर मांसाहार और नशाखोरी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=518122&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला परिषद् की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही