Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड महिला मजदूर मोर्चा ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिया धरना

 
आंगनबाड़ी, जल सहिया और स्वास्थ्य सहिया धरने में रहीं शामिल Gandey (Giridih) :  झारखंड महिला मजदूर मोर्चा ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में न्यूनतम मजदूरी भुगतान व अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंसुलता स्वरूप ने की. धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया ने भाग लिया. अनुबंध पर कार्यरत महिला कर्मियों ने थाली बजा के सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सभी ने दो सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

10 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना देंगी महिला मोर्चा

झारखंड मजदूर महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करो और विभाग में रिक्त पद पर नियमित करो. साथ ही अनुकंपा और पीएफ बीमा का लाभ देना सुनिश्चित करने को लेकर महिला मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है. अगले 10 फरवरी को जिला मुख्यालय में उक्त मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर मीना देवी, सितारा प्रवीण, दिव्या देवी सहित दर्जनों महिला कर्मी मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही