Search

 
 
 

गिरिडीह : उपेक्षा से चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों में नाराजगी

 
Gandey (Giridih) : चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को गांडेय प्रखंड के ओझाडीह में हुई.  आंदोलनकारियों ने अपनी उपेक्षा पर नराजगी व्यक्त की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जॉन मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में भी झारखंड अलग राज्य के चिह्नित आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिला. विधानसभा चुनाव में भी आंदोलनकारियों को तरजीह नहीं दी जा रही है. इससे सभी लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं दिया गया तो झामुमो को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मौके पर शिवाजी मुर्मू, शिकार हेम्ब्रम, महादेव मियां, सीताराम टुडू, टुपका टुडू, शोभा हेम्ब्रम, नंदलाल टुडू, जोगी टुडू, गोविंद हांसदा, बाबुजन मुर्मू, श्यामलाल मुर्मू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-city-kirtan-held-in-nirsa-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-nanak-devji/">धनबाद

: गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर निरसा में निकला नगर कीर्तन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही