Search

 
 
 

गिरिडीह : महिला दिवस पर झारखंड मजदूर मोर्चा ने की बैठक

 
Giridih : शहर के किरण पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को झारखण्ड मजदूर मोर्चा ने एक बैठक की. बैठक में महिला मोर्चा का गठन किया गया. साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में छटनी ग्रस्त सखी को सेवा वापस दिलाना, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निश्चित करना जैसे मुद्दों पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. संगठन की अगली बैठक 12 मार्च को किरण पब्लिक स्कूल में ही होगी. मौके पर झारखण्ड मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अशोक नयन विश्वकर्मा, सम्पू सिंह, सरिता देवी, सितारा परवीन, नागेश्वर मण्डल, अंसुलता स्वरूप सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-cyber-police-arrested-two-cyber-criminals/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही