Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधायक पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने के भाजपा के आरोपों पर भड़का झामुमो

Giridih : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू के गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर भू माफिया को संरक्षण देने का आरोपों पर भड़के झामुमो ने कड़ा पलटवार किया है. शनिवार एक अप्रैल को प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाये. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासनकाल में बरगंडा में स्थित तालाब को भरकर किसने भव्य अट्टालिका बना ली. जब बरगंडा तलाब का अस्तित्व मिटाया गया तब राज्य के मुख्यमंत्री कौन थे? वहीं पचामा बस डिपो बिक्री मामले में संलिप्तता के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

          उत्सव उपवन की जमीन वन भूमि से मुक्त

संजय सिंह ने कहा कि उत्सव उपवन की जमीन विधायक के दादा हरी लाल मिस्त्री के नाम रजिस्टर्ड है. 7:30 बीघा जमीन प्रतिबंधित सूची से मुक्त है. उन्होंने कहा कि 1927 में लागू हुए फॉरेस्ट एक्ट के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी उक्त भूमि को वन भूमि से मुक्त करार दिया था. उन्होंने भाजपा के कथित नेता व समाजसेवी को चुनौती दी कि संघर्ष करना हो तो सामने आकर करें. इस प्रकार के अनर्गल आरोप से सरकार, विधायक व पार्टी की छवि धूमिल होती है.

           मानहानि के मुकदमा की चेतावनी

उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि झामुमो में किस की संलिप्तता है, नाम बताएं अन्यथा आरोप लगाने वाले पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा. जमीन खरीद बिक्री मामले में विधायक का कहीं कोई हाथ नहीं है. ऐसे आरोप पार्टी और विधायक को बदनाम करने का षड्यंत्र है. यह">https://lagatar.in/birni-scooty-rider-collided-with-electric-pole-died-while-going-to-rims/">यह

भी पढ़ें : बिरनी : बिजली पोल से टकराया स्कूटी सवार, रिम्स जाने के दौरान हुई मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही