Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां के झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष का निधन, क्षेत्र में शोक

 

सुबह तक सकुशल थे कैलाश सिंह, अचानक हो गई मौत

Ganwa (Giridih) : झारखंड मुक्ति मोर्चा गावां प्रखंड उपाध्यक्ष की अचानक हुई मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं में गम का माहौल है. बताया जाता है कि गावां प्रखण्ड क्षेत्र के कुरची निवासी कैलाश सिंह स्वस्थ्य थे, पर अचानक 24 सितंबर की सुबह उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी व बच्चे छोड़ गए हैं. जिनके निधन से परिजनों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भी हतप्रभ हैं. इस संबंध में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कैलाश सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही धनवार विधानसभा क्षेत्र में झामुमो पार्टी की रीढ़ थे. जिन्होंने 25 वर्षों तक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत किया. ये शिबू सोरेन के साथ कई आंदोलनों में भाग ले चुके थे. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे साथी कैलाश सिंह के मौत से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. भगवान इन्हें अपने चरणों में जगह दे. युवा प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार, मुखिया गुरुसहाय रविदास, शिवनारायण राउत, विनय सिन्हा, अनिरुद्ध उपाध्याय, जन्नातुल फिरदौस, दिनेश मुर्मू, पंकज कुमार सिंह, अरुण कुमार दास सहित कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की है. यह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-bharkhar-village/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरखर गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही