Search

 
 
 

गिरिडीह : एमपी पेशाबकांड के खिलाफ झामुमो ने फूंका भाजपा का पुतला

 
जिलाध्यक्ष ने कहा, घटना से एक बार फिर भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा हुआ उजागर
Giridih : मध्यप्रदेश के सीधी में भाजपा नेता के एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने की घटना से देश भर के आदिवासी समुदाय में उबाल है. अब इसपर राजनीति पर भी परवान चढ़ने लगी है. इसी कड़ी में घटना के विरोध में गुरुवार 6 जुलाई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर भाजपा का पुतला फूंका और भाजपा को आदिवासी विरोधी बताया. जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला लेकर पार्टी कार्यालय से एक जुलूस निकाला. भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी नेता और कार्यकर्ता शहर के टावर चौक पहुंचे और भाजपा का पुतला जलाया. जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस घटना ने एक बार फइर भआजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा उज़ागर कर दिया है. पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो नेता आनंद मिश्रा, तेज़लाल मंडल, प्रमिला मेहरा, देवराज, दिलीप रजक, राकेश सिंह, असदुलाह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-bjp-celebrated-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee/">यह

भी पढ़ें : धनवार : भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही