Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मणिपुर घटना के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो ने मणिपुर में कुकी समुदाय की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के विरोध में 20 जुलाई गुरुवार की देर शाम टावर चौक मोड़ पर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए टावर चौक पहुंचे और मणिपुर व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.  झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है. इस घटना से यह साबित हो गया है कि नियम-संस्कृति की बात करने वाली भाजपा आदिवासी व दलित विरोधी है. मणिपुर में पिछले 3 महीने से हिंसा हो रही है, जिसमें कुकी समुदाय को टारगेट कर मारा जा रहा है. महिलाओं के साथ  दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री वहां उग्रवादियों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. मणिपुर और केंद्र सरकार राज्य को संभालने में सक्षम नही हैं. वहां  राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए. पुतला दहन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-19-donation-boxes-of-baba-temple-were-opened-a-total-of-1324880-rupees-were-found-in-the-count/">देवघर

: बाबा मंदिर के 19 दानपात्र खोले गए, गिनती में मिले कुल 1324880 रुपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही