Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन

 
Giridih : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बेबी देवी, मंत्री बसंत सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सहित कई नेता मौजूद रहे. नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर झामुमो के नेताओ और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही