Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो जिला उपाध्यक्ष के भाई का निधन

 
Giridih : झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू के भाई असित कुमार का बुधवार 3 मई की की देर रात निधन हो गया. जानकारी मिलने पर झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू दिवंगत के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया. उन्होंने कहा कि असित कुमार एक अच्छे और मिलनसार इंसान थे. इनके अलावा पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नूकांत, झामुमो नेता देव राज सहित कई अन्य लोगों ने दिवंगत के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया. झामुमो के जिला महासचिव महालाल सोरेन, प्रवक्ता प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, राकेश सिंह, शोभा यादव, शाहनवाज अंसारी, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, गौरव कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/peertand-meeting-concluded-regarding-measles-rubella-vaccination-campaign/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही