Search

 
 
 

गिरिडीह : जेएमएम नेता फरीद रिजवी का निधन, विधायक ने पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन

 
Giridih : गिरिडीह सदर प्रखंड के पतरोडीह निवासी 72 वर्षीय जेएमएम नेता फरीद रिजवी उर्फ फरीद बाबा का 17 अप्रैल को निधन हो गया. उनके निधन की खबर पाकर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पार्टी जिला अध्यक्ष संजय सिंह पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे. दोनों नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर जेएमएम का झंडा चढ़ाया. शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. मौके पर विधायक ने कहा कि फरीद रिजवी पार्टी के पुराने और समर्पित नेता थे. पार्टी को हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहा. उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. फरीद रिजवी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है. जेएमएम नेता शोभा यादव, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, महालाल सोरेन, नुनूराम किस्कू उर्फ टायगर, कांग्रेस नेता मो. जैनुल अंसारी समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609496&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: प्रेमिका से शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही