Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद के झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

झामुमो विधायकों व पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद के मानसिंहडीह निवासी वरिष्ठ झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह (68 वर्ष) 24 अगस्त गुरुवार की दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया. निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, नागेश्वर प्रसाद सिंह अपने घर पर ही थे. दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए गिरीडीह के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए. स्व. सिंह की झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका थी. वह झामुमो में जिला उपाध्यक्ष, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पद पर रहे थे. इधर, नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बेंगाबाद प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख शबा अंजुम आदि ने शोक जताया है. शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया प्रभा सिंह, विजय सिंह, मो नशीर उद्दीन, रामप्रसाद यादव, उपेंद्र कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, नीलकंठ मंडल, सुनील यादव, किशोर सिंह, दशरथ प्रसाद सिंह, पवन सिंह, जीतेंद्र कुमार मंडल, रामचरण मंडल, डॉ सुशील कुमार सरकार, शंकर सिंह, शिवपूजन राम, प्रवीण राम, शाहनवाज़ अंसारी, जैनुल अंसारी आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-high-speed-truck-crushed-the-farmer-going-to-the-farm-death/">गिरिडीह

: तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे किसान को रौंदा, मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही