Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : स्थापना दिवस मनाने को लेकर झामुमो की हुई बैठक

Giridih : जिला झामुमो ने 50 स्थापना दिवस मनाने को लेकर 13 फरवरी को पार्टी कार्यलय बैठक की. आगामी 4 मार्च को स्थापना दिवस है. बैठक में गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक सरफराज अहमद मौजूद थे. दोनों विधायकों ने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को यादगार बनाने का आह्वान किया. सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कार्यकर्ता सभी प्रखंडों के गांव-गांव जाकर लोगों को स्थापना दिवस का आमंत्रण दें. राज्य सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को परिचित कराएं. विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि गांडेय प्रखंड से हजारों पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस झंडा मैदान में मनाया जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन के आने की भी संभावना है. तैयारी शुरू कर दी गई है. बैठक में जिला सचिव महालाल सोरेन, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, ज्योतिंद्र प्रसाद, अजीत कुमार, शाहनवाज अंसारी, प्रदीप हाजरा, अभय सिंह, राकेश रंजन, कालेश्वर सोरेन मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=553594&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रोजगार मेला में दो हजार युवाओं ने कराया निबंधन, 6 को मिला नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही