Search

 
 
 

गिरिडीह : जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया पालगंज गांव का दौरा

 
Giridih : जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 21 सितंबर को पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज गांव का दौरा किया और लोगों की समस्याओं से रुबरु हुए. इस दौरान विधायक ने पालगंज गांव में पेयजल संकट को देखते हुए दुर्गा मंदिर के पास डीप बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही दलित टोला करपरदारडीह के तालाब में छठ घाट का निर्माण करवाने का भी एलान किया. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वे लोगों की समस्या के समाधान को लेकर वो गंभीर हैं. पालगंज के दौरे से पहले विधायक शहर के नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे और वहां इलाजरत सिख समुदाय के घायल लोगों से मुलाकात किया. सभी घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व हजारीबाग जिले में हुई बस हादसे में गिरिडीह के आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. कुछ घायलों का इलाज़ नवजीवन नर्सिंग होम में करवाया जा रहा है. मौके पर रविरंजन सिन्हा, रंजन सिंह, भोला साव, ताज हुसैन, गौरव गुप्ता, कुंवर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-the-issue-of-disturbances-in-the-water-tap-scheme-was-shadowed-in-the-meeting-of-the-panchayat-samiti/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा जल नल योजना में गड़बड़ी का मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही