Search

 
 
 

गिरिडीह : जेएमएम राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर विचार करे- लोजपा

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि जेएमएम दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर विचार करे. द्रौपदी झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी है. एनडीए एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच पद के लिए प्रत्याशी बनाया है. इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि लोजपा की प्रदेश और सभी जिला कमेटियां भंग कर दी गई है. एक महीने के अंदर प्रदेश और जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा. झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा. लोजपा झारखंड में एनडीए के साथ मिलकर चलेगी. मौके पर विनीत कुमार,सुजीत पटेल, कमलेश शर्मा,किशन राज,हर्ष कुमार, आरती सिंह समेत पार्ट कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=337686&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शारदा ट्रेडर्स के कर्मचारी से साढ़े चार लाख रुपये लूट कांड का उद्भेदन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही