Giridih : सरिया एसडीओ कार्यालय परिसर में बुधवार क झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडेय ने किया. कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. बिना पैसे के लेन-देन के कोई काम नही हो रहा है. अगर इस तरह के बेलगाम अधिकारी होश मे नही आये तो चरणबद्ध आंदोलन होगा. छात्रों को जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है. इसके बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौपा गया. यह">https://lagatar.in/giridih-bjp-leaders-distributed-blankets-on-the-birthday-of-babulal-marandi/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने बांटे कंबल [wpse_comments_template]
गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरिया एसडीओ कार्यालय पर दिया धरना

Leave a Comment