Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ कार्य करें – हेमंत

 
Giridih : सीएम हेमंत सोरेन ने 12 अक्टूबर को गिरिडीह के झंडा मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के बाद सीएम ने नगर भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. इस बैठक में सीएम ने कहा कि यह देखा गया है कि जहां झामुमो को कम वोट मिले थे, वहां के लोगों ने योजनाओं का ज्यादा लाभ उठाया और जहां झामुमो को अधिक वोट मिले थे वहां कम लोग योजनाओं का लाभ उठा सके. इसमें गलती किसकी है यह सोचने की जरूरत है. सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें. कोई भी जरूरतमंद इन योजनाओं से वंचित न रहे. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ताओं को दंडित किया जाएगा. सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर इस योजना से जरूरतमंदों को जोड़ें. एक त्योहार की तरह शिविर में शामिल होकर अपना योगदान करें. कहा कि हर दिन इस योजना की समीक्षा की जाएगी. मैं खुद हर 15 दिनों पर इसकी समीक्षा करूंगा. कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि यह योजना शत प्रतिशत सफल होगी. [caption id="attachment_443180" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/JMM-KARYAKARTA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> नगर भवन में मौजूद झामुमो कार्यकर्ता[/caption] कार्यक्रम में पचम्बा के फरदीन इम्तियाज अहमद ने 30 लोगों के साथ झामुमो का दामन थामा. जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मंच संचालन किया. कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांण्डेय विधायक डॉ.सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, ज्योतिंद्र प्रसाद, झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिस, गौरव कुमार, अजित सिंह पप्पू, प्रमिला मेहरा, नुनुराम किस्कु आदि मुख्य रूप में मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/it-will-take-some-time-to-heal-the-wounds-of-20-years-hemant-soren/">यह

भी पढ़ें : 20 साल के दिए ज़ख्म को भरने में थोड़ा वक्त लगेगा : हेमंत सोरेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही