Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी से झामुमो की बेबी देवी व लोकतांत्रिक पार्टी के मोबिन रिजवी ने भरा पर्चा

 
Dumri (Giridih) : डुमरी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी के रूप बेबी देवी ने सोमवार को नामांकन किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह डुमरी एसडीओ शहजाद परवेज के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया. पर्चा भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां की जनता विधानसभा क्षेत्र में मेरे किए कामों के आधार पर मुझे वोट देकर जीत दिलाएगी. क्षेत्र में कुछ काम अधूरे रह गए हैं, जीत के बाद उसे पूरा करेंगी. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए कोनार नहर परियोजना की स्वीकृति मिल चुकी है. वहीं, लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से अब्दुल मोबिन रिजवी ने भी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. उन्होंने कहा कि राज्य बने 24 साल हो गए, लेकिन जनता की उम्मीदों के अनुरूप राज्य और क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है. 24 साल में 13 मुख्यमंत्री बनना यह दर्शाता है कि राज्य की सत्ता पर काबिज दल राज्य और यहां की जतना के विकास के प्रति कभी भी संवेदनशील नहीं रहे. यह भी पढ़ें : एनडीए">https://lagatar.in/nda-candidate-sunita-chaudhary-filed-nomination-sudesh-said-corruption-increased-wildly-in-hemant-government/">एनडीए

प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने किया नामांकन, सुदेश ने कहा, हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही