Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो का 51वां स्थापना दिवस न्याय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय

 
Gandey (Giridih) : झामुमो गांडेय प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को स्थानीय हाई स्कूल मैदान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने की. मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि 4 मार्च को जिले में पार्टी का 51वां स्थापना दिवस न्याय दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस मौके पर न्याय यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की. स्थापना दिवस समारो में गांडेय प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के खिलाफ हर पंचायत में न्याय यात्रा निकालने पर विचार-विमर्श किया गया. दिलीप मंडल ने कहा कि ईडी ने भाजपा व केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फर्जी जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. जिस 8.5 एकड़ जमीन घोटाले की बात कही जा रही है, उसका कोई प्रमाण नहीं है. अभी तक इस मामले में ईडी ने कोई सबूत नहीं पेश किया है. आम जनता को न्याय यात्रा के जरिये हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के पीछे की साजिश से अवगत कराया जाएगा. बैठक में जिप सदस्य प्रतिनिधि गोपिन मुर्मू, बबली मरांडी, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, परमेश्वर मुर्मू, प्रमोद राम, नसीम अंसारी, हलधार राय, विकास पाठक  आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-woman-who-came-to-her-maternal-home-dies-due-to-electric-shock////">बेरमो

: मायके आई महिला की करंट लगने से मौ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही