Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो का स्थापना दिवस 4 मार्च को, तैयारी जोरों पर

 
Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो का 50 वां स्थापना दिवस 4 मार्च को शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे है. शहर को पार्टी के झंडे और बैनर से पाट दिया गया है. स्थानीय झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू स्थापना दिवस को लेकर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने गिरिडीह और पीरटांड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिम्मेवारी तय की है. राज्य के शहीदों के नाम पर बनाए गए 21 तोरण द्वार संघर्ष की कहानी बयां कर रही है. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत खराब है, इस वजह से स्थापना दिवस में उनके भाग लेने की संभावना कम है. पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, हफीर्जुर रहमान समेत पार्टी के कई विधायक भाग लेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=569218&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही