Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी समेत 2 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया. झामुमो व आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और चक्का जाम किया. बेंगाबाद मुख्य बाजार के समीप  एनएच 114 ए पर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा. कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाजार समेत चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही हैं. केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई, तो पार्टी पूरे राज्य में आक्रोशपूर्ण आंदोलन करेगी. प्रदर्शन में नीलकंठ मंडल, राजेंद्र पंडित, अब्दुल गनी, इमरान आलम, मंजू मरांडी, मोतीलाल मुर्मू, गोविंद मुर्मू, बबलू मुर्मू, नुनूराम किस्कू, मनोरंजन बेसरा, नागेश्वर हांसदा, सिधेस्वर हेम्ब्रम, किस्टू सोरेन आदि शामिल थे.

गांडेय में आदिवासी संगठनों ने किया रोड जाम, नारेबाजी

[caption id="attachment_835831" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गांडेय में रोड जाम करते आदिवासी संगठनों के लोग[/caption] Gandey (Giridih) : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को गांडेय में अहिल्यापुर मोड़ पर गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई. झामुमो व आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता बीच रोड पर धरने पर बैठ गए. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही. झामुमो समर्थक ढोल-नगाड़ा बजाते हुए ईडी के खिलाफ नारे लगा रहे थे. सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और झामुमो समर्थकों को समझाकर जाम हटाया. मौके पर झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, नसीर अंसारी, मशरुद्दीन अंसारी, चांदमल मरांडी, बबली मरांडी, नसीम अंसारी, मो. इनाम, बैजनाथ मुर्मू, दिलीप मुर्मू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-putki/">धनबाद

: पुटकी में युवक ने फंदे पर झूलकर दे दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही