Search

गिरिडीह : झामुमो का वनभोज सह गुरुजी का जन्म दिवस संपन्न

Giridih : तीसरी-चंदौरी मुख्य मार्ग स्थित बरमसिया में बुधवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का वनभोज सह दिशोम गुरु का जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय पूर्व विधायक प्रो.जयप्रकाश वर्मा, धनवार 20सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, तीसरी 20सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन और प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मो.मुनीबुद्दीन व संचालन रिंकू बर्णवाल ने किया. पूर्व विधायकों की स्वागत की औपचारिकता के बाद दर्जनों महिला व पुरुषों ने झामुमो का दामन थामा. जिसके बाद केक काटकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन मनाया गया. मौके पर पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने वनभोज का आनंद उठाया. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कहा कि नियोजन नीति को लेकर लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए आगामी 18 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गिरिडीह में महाजनसभा होने वाला है. जिसकी तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है. प्रो.जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि पार्टी नेता व कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. मौके पर लक्ष्मी वर्मा, मत्युश हेंब्रम, राजू दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-sensation-spread/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp