Search

 
 
 

गिरिडीह : घर-घर नल-जल के नाम पर हो रहा मजाक - भाकपा माले

 
दुधीडीह में हुआ लोकल कमेटी का हुआ गठन, जन संघर्ष का ऐलान Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के महुआर पंचायत के दुधीडीह में भाकपा माले ने ब्रांच कमेटी के गठन को लेकर बैठक की. बैठक की ध्यक्षता प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव और संचालन वीरेंद्र यादव ने किया. इस दौरान कई लोगों ने माले की सदस्यता ग्रहण की. स्थानीय ब्रांच का पुनर्गठन करते हुए रंजीत यादव को सचिव और बिनोद मंडल को सह सचिव चुना गया. ब्रांच सचिव की अगुवाई में कमिटी ने संयुक्त रूप से जन सवालों पर संघर्ष तेज़ करने का ऐलान किया. बैठक को संबोधित करते हुए माले नेता राजेश यादव ने नल जल योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि हर घर नल जल योजना के नाम पर मज़ाक हो रहा है. योजना में पानी की तरह पैसे बहाया जा रहा है लेकिन लोगों के घरों तक पानी पहुंचने की दूर-दूर तक संभावना नज़र नहीं आती. खुलेआम पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है. बैठक में रंजीत यादव, बिनोद मंडल, बैजनाथ महतो, चंद्रदीप यादव, बालेश्वर महतो, कोलेश्वर यादव, अरुण मंडल, मोनिका देवी, राधा देवी मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/giridih-vidhi-baisakhiyar-became-the-president-of-dav-ccl-interact-club/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डीएवी सीसीएल इंटरेक्ट क्लब के प्रेसिडेंट बने विधि बैसाखियार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही