Search

 
 
 

गिरिडीह : राजद जिला कमेटी का हुआ जंबो विस्तार

 
Giridih: अंबेडकर भवन में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव की मौजूदगी में जिला कमेटी का 2 मार्च को विस्तार किया गया. जारी सूची में मो. जाकिर हुसैन, सुखदेव यादव, पवन राणा को उपाध्यक्ष, इनाम आलम को प्रधान महासचिव, हाजी लुकमान, राजेंद्र प्रसाद बैठा, दिनेश कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, पूरन यादव को महासचिव, लखन यादव, राजेंद्र यादव, अर्जुन रविदास, बजरंगी यादव, रघुनंदन यादव व अजय कुमार को सचिव बनाया गया है. खोरी महुआ अनुमंडल के विनोद यादव, गिरिडीह अनुमंडल के संजय कुमार यादव, सरिया अनुमंडल के शोभा ठाकुर अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रखंड कमेटी में गांवा के योगेंद्र प्रसाद यादव, तिसरी के सत्यनारायण यादव, धनवार के उपेंद्र यादव, बिरनी के अर्जुन यादव, सरिया के भुवनेश्वर साव, बगोदर के मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, देवरी के इम्तियाज अंसारी, जमुआ के सरफुद्दीन अंसारी, बेंगाबाद के मिथिलेश्वर साब, गांडेय के मोहम्मद मजीद आलम, गिरिडीह के दशरथ यादव, पीरटांड़ के इंद्रदेव राम, डूमरी के कृष्णकांत ठाकुर, सरिया नगर के विनोद ठाकुर, राजधनवार नगर के महेश शर्मा प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं. मौके पर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में राजद की दावेदारी मजबूत बताई गई. कहा कि आलाकमान को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार देने की जरूरत है. मौके पर जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर मौजूद भी थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570196&action=edit">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही