Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Giridih: सदर प्रखंड हरसिंहरायडीह के बुधियाडीह में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 2 मई को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और बेटियां सर पर कलश लिए शामिल हुई. भक्तों की भीड़ जयकारे लगाते हुए चल रही थी. यात्रा उदनाबाद के दुख हरण नाथ महादेव मंदिर पहुंची. पुजारी ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश में जल भरा और वापस मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई. समिति के सुमन राय, प्रभकार राय, रंजीत राय, नारायण राय, सूरज सिंह और अमर राय समेत कई सदस्य शामिल हुए. कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरूआत हुयी. अयोध्या और बनारस से आए कथावाचकों द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625055&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : सरकारी तालाब की खुदाई में धमाके से थर्राया इलाका, झामुमो नेता सहित दो गिरफ़्तार  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही