Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

Giridih : शहर के गार्डेना गली में निर्मित शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 8 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई. दो दिवसीय अनुष्ठान में रुद्राभिषेक समेत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. अवध धाम से आई धर्म देवी जी प्रवचन करेंगी. सुबह के समय निकली कलश यात्रा में मुहल्ले की श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं. महिलाएं माथे पर कलश रखकर गार्डेना गली से शहर का भ्रमण करते हुए दीनदयाल घाट पहुंची. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भराया. कलश लेकर महिलाएं वापस शिव मंदिर पहुंची. कलश यात्रा में मुहल्ले के युवा और गणमान्य लोग भी शामिल हुए. अनुष्ठान के आयोजन में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार समेत मुहल्ले वासियों का सराहनीय योगदान है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548840&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में 96 दिव्यांगों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही