Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कलयुगी मां ने नवजात को गड्ढ़े में फेंका

Advertisement
Advertisement
Giridih : देवरी थाना अंतर्गत गम्हारडीह गांव के टोला असगोनो में एक नवजात मिली है. ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. तिलैया गांव निवासी मनोज यादव 9 जनवरी को करीब आठ बजे अपने खेत जा रहे थे. इसी दौरान उसने गड्ढे में नवजात को किलकारी भरते देखा. उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण नवजात को देखने गड्ढे के पास एकत्र हो गए. आसापास के लोग कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नवजात को अपनाने को तैयार ग्रामीणों ने बताया कि नवजात को कपड़े में लपेटकर गड्ढे में फेंक दिया गया था. ग्रामीणों की मौजूदगी में असगोनो गांव निवासी माला हाजरा की पत्नी लखिया देवी ने नवजात को उठाया और उसे ठंड से बचाने के लिए गरम कपड़े में लपेटा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवरी थाना को दी. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अजय सोय असगोनो पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने नवजात को देवरी सीएचसी में भर्ती कराया. आसापास के कई लोग कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नवजात को अपनाने को तैयार हैं. ग्रामीणों और पुलिस को अनुमान है कि नवजात को जन्म लेने के तुरंत बाद गड्ढे में फेंक दिया गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=217387&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लापता दो विरहोर युवक का शव कुआं से बरामद [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही