Giridih : गिरिडीह के बड़की सरिया नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 6 में पार्षद पद पर कल्पना कुमारी ने जीत दर्ज कर सबसे कम उम्र की पार्षद बनने का गौरव हासिल किया है. वार्ड 6 में कल्पना कुमारी समेत 9 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें सबसे अधिक मत पाकर कल्पना कुमारी विजयी हुईं हैं.
कल्पना कुमारी ने कहा कि उनकी उम्र महज 22 वर्ष है. वह पीजी की पढ़ाई कर रही हैं. इतनी कम उम्र में उन्हें जो लोगों का विश्वास व प्यार मिला है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करती हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि वह वार्ड क्षेत्र के लोगों के भरोसे पर खरी उतरेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment