Search

 
 
 

गिरिडीह : कल्पना सोरेन ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा- झारखंड में गठबंधन मजबूत

 
Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद शाम को बेंगाबाद में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का स्वागत परंपरागत तरीके से किया. कल्पना ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिति मजबूत है. 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में गठबंधन की लहर स्पष्ट दिखी. लोकसभा चुनाव में झारखंड सहित पूरे देश में इंडिया गठबंधन अच्छे परिणाम देगा. अब केंद्र में सत्ता पलटने वाली है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है. मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, मो. फखरुद्दीन, मंजू मरांडी, विजय सिंह, एनामुल हक, शाहनवाज अंसारी, किशुन मरांडी, नीलकंठ मंडल, जाकिर हसन सहित गठबंधन के दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही