Search

 
 
 

गिरिडीह : हवलदार चौहान हेंब्रम के परिजनों से मिलीं कल्पना सोरेन, कहा- हत्यारे को बख्शा नहीं जायेगा

 
Bengabad (Giridih) : विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को बेंगाबाद के बिशनीशरण गांव स्थित हवलदार चौहान हेंब्रम के घर पहुंचीं. विधायक ने उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. कहा कि हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. ज्ञात हो कि बीते दिनों हजारीबाग में हवलदार चौहान हेंब्रम की अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वहां इलाजरत कुख्यात अपराधी ने हत्त्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था. विधायक कल्पना सोरेन को देखकर उनके परिजन भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े. विधायक ने उन्हें हिम्मत दी और हौसला बढ़ाया. कहा कोई भी जवान अगर कहीं शहीद हो जाता है, या  हत्त्या हो जाती है तो इस दुख की घड़ी में हम सब का फर्ज बनता है कि उनके परिवार के साथ खड़े रहें. उनकी हर संभव मदद करें. उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार ने पहले ही मुआवजे की घोषणा कर दी है. जानकारी मिली है कि एसआईटी व झारखंड पुलिस की टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एसआईटी टीम व झारखंड पुलिस के प्रति आभार जताया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने झलकडीहा निवासी टीबी से ग्रसित महिला को इलाज के लिए 25000 रुपए का चेक भी दिया. मौके पर गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नुनु लाल किस्कू, नीलकंठ मंडल, मो. सिराज, मो. मुस्तकीम, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रियंका प्रियदर्शनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/ranchis-traffic-system-changed-due-to-bjp-yuva-aakrosh-rally-know-where-vehicles-will-be-parked/">बीजेपी

युवा आक्रोश रैली को लेकर बदली रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कहां होगी वाहनों की पार्किंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही