Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद पहुंचीं कल्पना सोरेन, दिवंगत विधायक सालखन सोरेन की पत्नी से लिया आशीर्वाद

 
Bengabad (Giridih) : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड के दौरे पर पहुंचीं. उनके दौरे को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. बेंगाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उनके स्वागत में जगह- जगह हाथों में फूल माला और बुके लेकर कार्यकर्ता खड़े थे. बेंगाबाद बाजार, घुठिया हाई स्कूल के समीप, मुंढरी मोड़, करमजोरा मोड़, झलकड़ीहा, डाकबंगला चौक सहित अन्य स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा बुलंद किया. कल्पना सोरेन ने करमजोरा मोड़ पर सिदो कान्हू पार्क स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद वह झलकड़ीहा स्थित झामुमो के दिवंगत विधायक सालखन सोरेन की समाधि स्थल पर पहुंचीं और श्रद्धा सुमन अर्पित किया. यहां से उनका कारवां दिवंगत विधायक के आवास पहुंचा, जहां उन्होंने स्व. सालखन सोरेन की पत्नी सुकुरमुनि मरांडी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. पत्रकारों के पूछने पर कल्पना सोरेन से सिर्फ इतना कहा कि वह जानता से मिलने आई हैं. दौरे के क्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, राज्य की मंत्री बेबी देवी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो नेता नुनूराम किस्कू, मो. फखरुद्दीन, एनामुल हक, नीलकंठ मंडल, राजेंद्र पंडित, मंजू मरांडी, शिबू मुर्मू, किशुन सोरेन, जाकिर हसन, शाहनवाज अंसारी, सलीम उर्फ भुटारी, अब्दुल गनी टिंकू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-dies-after-being-hit-by-bus/">धनबाद

: बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही