Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन सोमवार को करेंगी नामांकन

 

मुख्यमंत्री सहित गठबंधन के कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

Giridih : गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित गठबंधन के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. यह जानकारी झामुमो के गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को हेलीकॉप्टर से बोड़ो हवाई अड्डा पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से सीधे समाहरणालय पहुंचेंगे. इधर, कल्पना सोरेन का काफिला सुबह 10:30 उत्सव उपवन से समाहरणालय पहुंचेगा, जहां वह  गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी गुलाम सबदनी के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन के बाद पपरवाताड़  मैदान में गठबंधन के नेता जनसभा को संबोधित करेंगे.

चुनाव कार्यालय का होगा उद्घाटन

जिला अध्यक्ष ने बताया की जनसभा के बाद गांडेय प्रखंड के मोहनडीह व बेंगाबाद चौक पर पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार कल्पना सोरेन 30 अप्रैल से क्षेत्र भ्रमण करेंगी. गांडेय विधानसभा में आनेवाली गिरिडीह की 15 पंचायत सहित गांडेय व बेंगाबाद प्रखंड में माइक्रो लेवल पर गठित गठबंधन की कमेटियां उप चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगी. उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के विकास कार्य मुख्य मुद्दा होंगे. एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को भी नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण भेजा गया है. भाकपा माले विधायक विनोद सिंह कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित उम्मीदवार हैं. धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी का कोई भी बयान उनका निजी विचार हो सकता है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/the-booths-of-giridih-lok-sabha-constituency-and-gandeya-assembly-were-won-by-k-ravi-kumar-inspected//">गिरिडीह

लोकसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा के बूथों का के. रवि कुमार ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही