Giridih : गिरिडीह के बरमसिया स्थित साईं सेवा आश्रम के 14वें वार्षिक महोत्सव पर गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. महोत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. कलशयात्रा में शामिल 108 कन्याएं व महिलाएं साईं धाम से निकलकर उसरी नदी तट पर पहुंचीं. जहां पंडित दिवाकर पांडे ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. इसके बाद कलशयात्रा मकतपुर, अरघाघाट, बरमसिया होते यज्ञ स्थल साईं धाम पहुंची. वहां परे विधान के साथ कलश स्थापित किए गए. साईं धाम के संचालक डी चंद्र किरण रेड्डी ने बताया कि इस विशेष मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन गणेश पूजन, जलधिवास व अन्य अनुष्ठान हुए. शाम 6. 30 से रात 8:30 तक कानपुर से आए आचार्य सुमित तिवारी का प्रवचन व संकीर्तन होगा. महोत्सव का समापन शनिवार को दीपोत्सव व प्रसाद वितरण के साथ होगा. कलश यात्रा में शिवानी रेड्डी, चंद्र वर्मा, सुनीता सिंहा, रीता सिंहा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-5-day-iucd-training-started-at-dumri-referral-hospital/">गिरिडीह
: डुमरी रेफरल अस्पताल में आईयूसीडी का 5 दिनी प्रशिक्षण शुरू [wpse_comments_template]
: डुमरी रेफरल अस्पताल में आईयूसीडी का 5 दिनी प्रशिक्षण शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment