Search

 
 
 

गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का दिन : रामानंद

 
बीएनएस डीएवी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, चित्रांकन व कविता वाचन प्रतियोगिता का भी आयोजन
Giridih : सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में शामिल सेवानिवृत्त आईएएस रामानंद प्रसाद सिंह ने विद्यालय परिसर में बने शहीद-ए-कारगिल स्मारक पर तिरंगा फहराया. इसके बाद विद्यालय के उप प्राचार्य योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि ने कहा कि यह दिवस भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का दिन है. भारतीय सैनिकों ने दुर्गम पहाड़ियों में भी पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे. इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन और कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कांतिलाल देशमुख, महेंद्र कुमार, जवाहर उपाध्याय, एसके पटनायक, बीके सिंह, अर्चन कुमार मित्रा, रोहित पाठक, देव बनर्जी और सुचित्रा बोस का सराहनीय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/dumri-making-of-ayushman-card-started-in-referral-hospital/">डुमरी

: रेफरल अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की हुई शुरूआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही