Search

 
 
 

गिरिडीह : खोरीमहुआ एसडीओ ने मतदाता सूची के सत्यापन का किया निरीक्षण

 
लोगों को मतदान नहीं करने से होने वाली हानि के संबंध में बताया
Dhanwar (Giridih) : धनवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ  घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन व पन्ना वेरिफिकेशन कर रहे हैं. 23 अगस्त को धनवार प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 334, गांवा प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 32 व 33 तथा तीसरी प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 185 की जांच की गई. निर्वाचि पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है. साथ ही मृत व स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम सूची से विलोपित कर मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाना है, ताकि समावेशी मतदाता सूची तैयार की जा सके. उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करते हुए इस कार्य में मतदाता संबंधी जानकारी देने का आग्रह किया. उन्होंने लोगों को मतदान अवश्य करने की सीख भी दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही