Search

 
 
 

गिरिडीह : किसान महासभा ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

 
Giridih : अखिल भारतीय किसान महासभा ने 3 अक्टूबर को गांडेय प्रखंड के तेलिया सिंघा में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. पुतला फूंकने का वजह एक वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय कृषि कानून का विरोध करते समय किसानों की मौत के साजिशकर्ता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जाना है. पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि किसानों की शहादत के एक वर्ष हो गए. अब तक साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह सरासर किसानों के साथ धोखा है. मौके पर मेहताब अली मिर्जा, राम किशोर सिंह, भादू पंडित, किशोर पंडित, अशोक पंडित. शांति देवी, मुरारी कुमार, बहादुर सिंह, रामचंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आनंद सिंह मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि कृषि कानून का विरोध करते समय केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी के धक्के से चार किसानों की मौत हो गई थी. कई किसान घायल भी हुए थे. आक्रोशित किसानों ने जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया था. किसान महासभा घटना के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=436646&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही