Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर किसान महासभा ने दिया धरना

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- जिले को  सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने सदर प्रखंड परिसर में 21 जुलाई को धरना दिया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह माले नेता राजेश यादव ने कहा कि मानसून की बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है. खेतों में धान के बिचड़े सूख रहे हैं. खेतीबारी की उम्मीद लगभग समाप्त होती जा रही है. राज्य सरकार जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने से ग्रामीण मजदूर भी प्रभावित हुए हैं. खेती होने से मजदूरों को रोजगार मिलता था. खेती नहीं होने से वे लोग बेरोजगार हैं. मनरेगा की योजनाएं भी नहीं चल रही है. तत्काल मनरेगा योजनाएं चालू कर न्यूनतम मजदूरी 600 फिक्सड की जाए. कार्यक्रम को माले नेता राजेश सिन्हा ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों समेत गरीबों को बिजली बिल माफ की जाए. महिला समूहों की ग्रुप लोन भी माफ की जाए. ऐसा नहीं होने पर एक पखवारा के अंदर महासभा दोबारा आंदोलन छेड़ेगी. मौके पर प्रीति भास्कर, पप्पू खान, संजय यादव, मनोज कुमार यादव, एकलव्य उजाला, संजय चौधरी, लोगन सोरेन, संजय मुर्मू, अखिलेश राज, शिवलाल टूडू, सोनू रबानी, नौशाद अहमद चांद, संतोष राय समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364468&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : श्रावण में भी मांस-मछली के दाम आसमान पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही