Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर किसान महासभा ने दिया धरना

 
Giridih गिरिडीह (Giridih)- भारतीय किसान महासभा ने जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह माले नेता राजेश यादव ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र सुखाड़ की चपेट में है. धान उपज को लेकर किसानों की आस मर चुकी है. खेती नहीं होने के कारण ग्रामीण मजदूरों की स्थिति भी बुरी है. उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल बेंगाबाद प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि झारखंड की किसी भी पार्टी की सरकार ने किसानों की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया. सिंचाई साधन पर ध्यान नहीं देने के कारण किसान प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर हैं. बारिश नहीं होने पर खेतीबारी पर असर पड़ता है. धरना समापन के बाद बेंगाबाद बीडीओ के माध्यम 5 सूत्री ज्ञापन सीएम के नाम सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि मांगें नहीं माने जाने पर एक पखवारे के बाद पुनः बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा. धरना देने वालों में शिवनंदन यादव, खुद्दार सिंह, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, रामलाल, महेश वर्मा, प्रदीप यादव, महेंद्र साह, अजय हेंब्रम, चंद्रिका दास, मंजू देवी, कमरुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=365351&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कम अवधि वाले धान की खेती करें, फायदे में रहें- सुरेंद्र सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही